फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पति से विवाद के बाद फंदे पर लटकी विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतनपुरी। क्षेत्र के समौली गांव में घरेलू कलह के कारण विवाहिता बबली (38) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ने सुबह करीब तीन बजे उसे फंदे पर लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विवेचक थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि समौली निवासी महिला का अपने पति रामकुमार से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद दोनों पति-पत्नी अलग-अलग कमरों में सो गए। सुबह जब रामकुमार लघुशंका के लिए उठा, तो उसने बबली को गमछे से फंदा बनाकर कुंडे से लटका पाया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने बिना किसी अग्रिम कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक की जांच में सामने आया है कि बबली और रामकुमार के बीच देर रात किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उनके साथ घर में उनकी दस वर्षीय बेटी भी मौजूद थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें