फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पमनावली बिजलीघर पर धरने पर बैठे भाकियू टिकैत कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव खानपुर में बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने पमनावली बिजलीघर पर धरना दिया। इस दौरान ऊर्जा निगम के एसडीओ ग्रामीण को बिजलीघर पर बुलाया गया। एसडीओ देहात संतोष कुमार ने बताया कि समस्याओं को तीन दिन में समाधान कराया जाएगा। उनके आश्वासन पर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया।
विज्ञापन

गांव खानपुर में किसान संवाद पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं से भाकियू पदाधिकारियों को अवगत कराया। भाकियू टिकैत कार्यकर्ता पंचायत में भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष सतेंद्र चौहान ने संगठन का विस्तार करते हुए हरवीर सिंह को ग्राम अध्यक्ष तथा कुलदीप तोमर को ट्रैक्टर प्रमुख नियुक्त किया।
दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इसके बाद खानपुर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने पमनावली बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन किया। गांव में अघोषित विद्युत कटौती, तीन तालाब की सफाई, जल निगम के ठेकेदार द्वारा तोड़ी गई सड़क को ठीक कराने आदि समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

कार्यकर्ता विदेश मोतला, अंकुश प्रधान, रणधोल राठी, अनिल प्रधान, गुड्डू चौधरी, यश राठी, मयंक तोमर, शिवा अहलावत, दीपक सिवाच, दुष्यंत शर्मा, रवि सहरावत, मनोज सिवाच, मोहित ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अध्यक्षता इंद्र सिंह तथा संचालन सचिन चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें