फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालारपुर में विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या

विज्ञापन
जानसठ के गांव सालारपुर में महिला द्वारा फांसी लगाने पर मौके पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
जानसठ। गांव सालारपुर में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी। हत्या को लेकर मायके वालों ने ससुराल में जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने पति, सास, ससुर और मामा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने नामजद आरोपी पति, सास व ससुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र के बागोवाली निवासी राशिद पुत्र मंगता ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन शबाना का निकाह 6 अक्तूबर 2020 को जानसठ के गांव सालारपुर निवासी शौकीन पुत्र साबिर के साथ हुआ था। उन्होंने निकाह में काफी पैसा खर्च किया था। आरोप है कि ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में बुलेरो गाड़ी व 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी होने पर ससुराल वाले लगातार शबाना के साथ मारपीट व उसका उत्पीड़न कर रहे थे। मारपीट करने पर कुछ दिन पहले उसका पति शौकीन उसकी बहन शबाना को मायके में छोड़ आया था, लेकिन कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले यह कहकर शबाना को ले गए थे कि अब उसका उत्पीड़न नहीं किया जाएगा।
राशिद ने बताया कि रविवार की सुबह 6 बजे उसकी बहन के ससुर साबिर ने फोन पर सूचना दी कि शबाना का इंतकाल हो गया है। शबाना की मौत की खबर सुनकर मायके वाले गांव सालारपुर में पहुंचे। जहां पर ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की रात्रि को पति शौकीन, ससुर साबिर, सास शकीला और मेरठ के थाना रामराज क्षेत्र के गांव सैफपुर निवासी मामा असलम पुत्र इशहाक ने मिलकर शबाना के साथ मारपीट की और रात्रि में ही फांसी लगाकर हत्या कर दी। शबाना की हत्या को लेकर मायके वालों ने ससुराल में जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मायके वालों को समझा कर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई राशिद ने पति शौकीन, ससुर साबिर, सास शकीला व मामा असलम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पति, सास व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें