फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: न्यायालय में सुनवाई के लिए जा रही विवाहिता, भाई से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। परिवार न्यायालय में सुनवाई के लिए जा रही विवाहिता, उसके भाई के साथ मारपीट कर दी गई। पीड़ित युवक ने मारपीट करने, कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के पति व ससुर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


नई मंडी क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता का अपने पति के साथ विवाद चल रहा है। परिवार न्यायालय में सुनवाई चल रही है। सोमवार को विवाहिता अपने भाई सलमान के साथ न्यायालय में जाने के लिए कचहरी पहुंची तो उसके, उसके भाई के साथ गढ़ी पचैंडा निवासी पति शहजाद ने अपने पिता अजीज आदि के साथ मिलकर मारपीट कर दी। आरोप है कि इस दौरान सलमान के कपड़े व विवाहिता का बुर्का फाड़ दिया गया। यह जानकारी पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस ने पहुंच कर बाप-बेटे को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें