फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला बुलंदशहर के सिपाही का शव, आंख में लगी थी गोली, पुलिस मान रही ये वजह

Mon, 07 Apr 2025 11:16 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जिला विधिक सचिव की सुरक्षा में तैनात सिपाही का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
ट्रैक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जिला विधिक सचिव की सुरक्षा में तैनात सिपाही जिला बुलंदशहर के थाना खानपुर के गांव शेखपुर गढ़वा निवासी रूपेंद्र सिंह का शव देर रात थाना सिविल लाइन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सिपाही की बाई आंख में गोली लगी थी। शव के पास उसकी सरकारी कारबाइन भी पड़ी मिली। पुलिस घटना को प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन


सिपाही रूपेंद्र सिंह वर्ष 2016 बैच के सिपाही थे। वह वर्तमान में जिला विधिक सचिव के यहां सुरक्षा में तैनात थे। आंख में लगी गोली सिर के आर पार हो गई थी। सूचना पाकर एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। शव के पास सरकारी कार्बाइन ,एक खोका कारतूस, एक जिंदा कारतूस व सिपाही का बैग औऱ मोबाइल मिला।

यह भी पढ़ें: यूपी में एक और 'सौरभ' की हत्या: पत्नी ने किया रेलकर्मी का कत्ल... इस लालच में पति को मारा; शिवानी का कबूलनामा
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी का कहना है कि सिपाही यहां तक कैसे पहुंचा, इसके सहित कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। सिपाही की 2018 में शादी हुई थी। फिलहाल मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। सिपाही के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें