फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या करने का आरोप

Tue, 30 Sep 2025 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। कस्बे में सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने पहुंच कर हंगामा करते हुए पति व ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतका की सास व ससुर को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कस्बे के मौहल्ला खेड़ा दरवाजा निवासी मृतका शबनम के चाचा आरिफ ने थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी भतीजी 30 वर्षीय शबनम की शादी करीब 9 वर्ष पूर्व कस्बे के ही मौहल्ला झोझगान के बिल्ली शाह चौक निवासी जावेद के साथ हुई थी। उसके ससुराल वाले शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसे परेशान कर रहे थे। कुछ दिन पूर्व उन्हें 50 हजार रुपए दिए भी गए थे।
26 सितंबर को ससुरालियों ने उनकी भतीजी को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। 9 लाख रुपए लेकर आने न आने पर जान से मारने की धमकी दी थी। सोमवार सवेरे उनकी भतीजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसका शरीर नीला पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

उन्होंने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाया। विवाहिता के एक 9 वर्ष का पुत्र व एक 6 वर्ष और एक 3 वर्ष की दो पुत्रियां हैं। सीओ सदर रवि शंकर मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें