दो दिन बाद देवउठी एकादशी के दिन से शादी समारोह का शुभ मुहूर्त होने जा रहा है। ऐसे में अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 500 और 1000 के पुराने नोटों को बंद करने का फरमान शादी ब्याह वालों को मायूसी भरा है। हालांकि शादी समारोह का अधिकांश सामान वगैरहा तो ख़रीदा जा चुका है, लेकिन दुल्हन की विदाई के बाद हलवाई, टैंट और फार्म हॉउस के बड़े भुगतान की परेशानी होना लाजिमी हैं।
शादी में यदि शगुन 500 का नोट देने की तमन्ना भी है, तो जगहसाई के कारण इस अरमान पर भी लोगों को सोचना पड़ेगा। दूधली के अधिवक्ता नीरज पुंडीर की शादी 11 नवम्बर को हैं। घर में हलवाई लगा है। गुरुवार आज सगाई की रस्म है। उनका कहना हैं कि हालांकि अधिकांश खरीदारी हो चुकी हैं, लेकिन काफी भुगतान बाद में करना पड़ता हैं। उसमे परेशानी आना स्वाभाविक हैं।
कसबे में राधेश्याम त्यागी और कन्नू की बेटी की 11 नवंबर को होने वाली शादी की तैयारी अंतिम दौर में है। लेकिन अचानक बड़े नोटों के पाबंदी का फरमान परेशानी का सबब हैं। शादी के लिए हर कोई पहले ही नगदी का इंतजाम करता है। उसमेँ जो नोट चलन में होते है, उन्ही को रखा जाता है। दिन के दिन भी काफी सामान की खरीदारी करनी पड़ती हैं।