फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसौली में तहसील की मांग को लेकर बाजार बंद

विज्ञापन
सिसौली का बंद पड़ा बाजार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सिसौली को तहसील बनाने के लिए बाजार बंद
विज्ञापन

दुकानदारों ने जुलूस निकालकर शुरू किया होली चौक पर धरना
सिसौली (मुजफ्फरनगर)। तहसील बनाए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को कस्बे के दुकानदारों ने बाजार बंद कर होली चौक पर धरना दिया। व्यापारियों ने जनप्रतिनिधियों से सिसौली को तहसील बनवाने का किया गया वादा पूरा करने का आह्वान किया।
सिसौली को तहसील बनाए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को कस्बे के व्यापारी सड़कों पर उतर आए। कस्बे की सभी मार्केट के दुकानदारों ने बैठक की, जिसके बाद कस्बे की सड़कों पर जुलूस निकालकर होली चौक पहुंचने के बाद वहां अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया। व्यापारियों का कहना था कि लोकसभा चुनाव के समय केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और विधायक उमेश मलिक ने सिसौली को तहसील बनाए जाने की घोषणा की थी। अब समय आ गया है कि वे अपने वादे को पूरा कर सिसौली को तहसील बनवाएं, क्योंकि सिसौली किसानों के मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत की जन्मस्थली भी है। व्यापारियों ने कस्बे को तहसील बनाए जाने तक धरना जारी रखने की घोषणा की, जिसे भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का समर्थन होने के भी दावे किए गए। धरने पर मंगलवार को बोबिंदर, विशाल बालियान, मुकुल मित्तल, राजेश, गुड्डू, राजकुमार, सुदेश, अंकुर, महिंद्र लाला व संजू पंडित आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राकेश लाला व संचालन प्रदीप बालियान ने किया।
विज्ञापन

बॉक्स .......
बुढ़ाना के अधिवक्ताओं के बहिष्कार की घोषणा
सिसौली। मंगलवार को कस्बे के होली चौक पर दिए गए धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बुढ़ाना के अधिवक्ताओं का बहिष्कार किए जाने की घोषणा की। धरने पर मौजूद वक्ताओं का कहना था कि सिसौली को तहसील बनाए जाने का जिस तरह से बुढ़ाना के अधिवक्ता विरोध कर रहे हैं, वह असहनीय है। वक्ताओं ने कस्बे के सभी लोगों से बुढ़ाना के अधिवक्ताओं से किसी तरह का कार्य नहीं कराने की भी अपील की।
विज्ञापन

परेशान होकर लौटे खरीदारी करने पहुंचे ग्रामीण
सिसौली। मंगलवार को सिसौली के बाजार बंद रहने से खरीदारी करने पहुंचे ग्रामीणों को परेशान होना पड़ा। सिसौली व आसपास क्षेत्र के एक दर्जन गांवों के ग्रामीण कस्बे में ही जरूरत का सामान खरीदते हैं, जो मंगलवार को भी खरीदारी करने पहुंचे, लेकिन बाजार बंद देख निराश होकर लौट गए।

सिसौली में तहसील की मांग को लेकर बाजार बंद कर जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करते कसबावासी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

सिसौली के होली चौक पर धरना देते कसबावासी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

सिसौली में तहसील की मांग को लेकर धरना देते सिसौली के नागरिक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें