फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों की सरपरस्ती में चल रहे कई होटल और रेस्टोरेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों की सरपरस्ती में चल रहे कई होटल और रेस्टोरेंट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कानपुर के सनसनीखेज हत्याकांड के बाद शासन के निर्देशानुसार जनपद में भी तीन कुख्यात पुलिस के रडार पर हैं। इनमें सुशील मूूंछ, संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा और मीनू त्यागी गैंग शामिल हैं। पुलिस इन तीनों गिरोह के गुर्गों पर शिकंजा कसने की कवायद में जुटी है, जिसके लिए टास्क फोर्स का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि इन तीनों गिरोह से शहर समेत जिले भर के कई सफेदपोश व रसूखदार भी जुड़े हुए हैं, जो समाजसेवा का चोला ओढ़कर इनके लिए काम कर रहे हैं। इसी क्रम में जिले में कई होटल व रेस्टोरेंट समेत अन्य प्रतिष्ठान भी पुलिस की निगाह में आए हैं, जो इन बदमाशों की सरपरस्ती में चल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कुछ लोग ऐसे भी चिह्नित किए गए हैं जो यूं तो सफेदपोश बने हुए हैं, वरन उनका असल धंधा इन कुख्यातों के नाम पर अवैध वसूली करने से लेकर अवैध कब्जे व अन्य धंधों को परवान चढ़ाना रहा है। इन सभी को पुलिस लगभग चिह्नित कर चुकी है, जिनके संबंध में हाईकमान को भी जानकारी दे दी गई है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि मूंछ, जीवा व मीनू गैंग से जुड़े सभी गुर्गों को ट्रेस किया जा रहा है। इसी क्रम में कुछ सफेदपोश भी चिह्नित हुए हैं, जो अंदरखाने इन कुख्यात गिरोह से जुड़े रहकर अवैध धंधों को परवान चढ़ा रहे हैं। इन सभी के खिलाफ जल्द बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें