फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई चौकी प्रभारियों में फेरबदल

विज्ञापन
विज्ञापन
कई चौकी प्रभारियों में फेरबदल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार देर रात एसएसपी अभिषेक यादव ने जिले के कई चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। जसोई चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर करने के साथ ही पुलिस लाइन से कई दरोगाओं को नई जिम्मेदारी भी दी गई है।
बृहस्पतिवार देर रात किए गए फेरबदल में एसआई मनोज शर्मा को बघरा चौकी से कोतवाली खतौली भेजा गया है। एसआई नरेंद्र सिंह को खालापार चौकी प्रभारी से सुजड़ू चौकी प्रभारी, खतौली चौकी प्रभारी राधेश्याम यादव को खालापार चौकी, विजय त्यागी को नई मंडी कोतवाली से स्टेडियम चौकी, जबर सिंह को स्टेडियम चौकी से थाना सिविल लाइंस, सुदेश राज को समन सेल से खतौली कस्बा चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

वहीं, एसआई रविंद्र कसाना को सुजड़ू चौकी से बघरा चौकी, रोहताश को थाना तितावी से जसोई चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। एसआई सुनील कुमार अत्री को वहलना चौकी से शामली स्टैंड चौकी, जितेंद्र सिंह को शामली स्टैंड से वहलना चौकी और सचिन त्यागी को रोहाना चौकी से टीपी नगर चौकी प्रभारी बनाया गया है। एसआई हरपाल सिंह को खतौली थाने से रतनपुरी थाना भेजा गया है, जबकि जसोई चौकी प्रभारी अमीर सिंह यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इनके अलावा, पुलिस लाइन से एसआई प्रवेश शर्मा को एसएसआई थाना सिविल लाइंस, सतपाल को चरथावल थाने से रोहाना चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस लाइन से एसआई राहुल को शहर कोतवाली, रामवीर सिंह को नई मंडी कोतवाली, नीरज गौतम को खतौली कोतवाली, महेश त्यागी को बुढ़ाना कोतवाली, जितेंद्र सिंह को थाना भोपा, देवेंद्र यादव को बुढ़ाना कोतवाली, अजयपाल को थाना पुरकाजी, कुमेर सिंह को थाना मंसूरपुर और गुरुबचन सिंह को जानसठ कोतवाली भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें