फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई बीघा जमीन की बदल दी मल्कियत

विज्ञापन
विज्ञापन
कई बीघा जमीन की बदल दी मिल्कियत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी के गांव चंदन में कई बीघा सरकारी जमीन को अभिलेखागार कर्मचारियाें ने निजी संपत्ति के रूप में दर्ज कर दिया। गांव नूरनगर के हल्का लेखपाल ने सर्वे बंदोबस्त के अभिलेख राजस्व अभिलेखागार कर्मचारियों व सरकारी जमीन को निजी मिल्कियत बताकर बेचने वाले लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुरकाजी क्षेत्र के गांव नूरनगर के हल्का लेखपाल बिजेंद्र दत्त शर्मा ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सदर तहसील क्षेत्र के गांव चंदन में मैसर्स धर्मपाल सत्यपाल लिमिटेड द्वारा उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण यूनिट स्थापित करने के लिए 130 हेक्टेयर जमीन खरीदने की अनुमति मांगी गई थी। इसमें से करीब 20 हेक्टेयर भूमि फर्म की सब्सिडियरी फर्मों द्वारा क्रय कर ली गई।
विज्ञापन

हल्का लेखपाल ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि जो 20 हेक्टेयर जमीन फर्म द्वारा खरीदी गई है, उनमें से काफी जमीन सरकारी है। यह भूमि सैकड़ों वर्षों से सरकारी भूमि के रूप में रिकॉर्ड में दर्ज थी, जिसकी मिल्कियत सर्वे बंदोबस्त के अभिलेख राजस्व अभिलेखागार के तत्कालीन कर्मचारियों द्वारा कुछ लोगों से साज खाकर निजी संपत्ति के रूप में तब्दील कर दिया गया। इसी जमीन को कुछ लोगों द्वारा बाद में मैसर्स धर्मपाल सत्यपाल लिमिटेड व उसकी सब्सिडियरी फर्मों को अवैध रूप से बेचा गया है। शहर कोतवाली पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इन्होंने कहा ........
सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि लेखपाल बिजेंद्र दत्त शर्मा द्वारा गांव चंदन में स्थित सरकारी भूमि को अवैध रूप से निजी संपत्ति के रूप में दर्ज किए जाने संबंधी तहरीर दी गई थी। इसके आधार पर सर्वे बंदोबस्त के अभिलेख राजस्व अभिलेखागार के तत्कालीन कर्मचारियों के साथ ही उक्त जमीन को अलग-अलग बेचने वाले सभी लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें