फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मंसूरपुर मिल चलेगी सबसे आखिरी तक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मंसूरपुर मिल चलेगी सबसे आखिर तक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले की चीनी मिलों के सत्र का 20 मई को समापन हो जाएगा। मंसूरपुर मिल सबसे आखिर तक चलेगी। सभी चीनी मिलों ने अपने सत्र समापन की तारीख की घोषणा कर दी है। तीन चीनी मिलें बंद हो चुकी हैं। बाकी मिलों ने सत्र के समापन की तारीख की घोषणा कर दी है। इनमें तितावी मिल दस को, खतौली 12 को, रोहाना, मोरना 15 को और मंसूरपुर मिल 20 मई को बंद होगी।
जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने बताया कि जिले में इस वर्ष के पेराई सत्र का समापन होने जा रहा है। जिन चीनी मिलों के क्षेत्र में गन्ना समाप्त हो गया है, उन्होंने पेराई सत्र का समापन कर दिया है। भैसाना और खाईखेड़ी 30 अप्रैल को बंद हो चुकी है। टिकौला के सत्र का चार मई को समापन हो गया। अन्य चीनी मिलों ने भी अपनी तारीख घोषित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तितावी चीनी मिल 10 मई को पेराई सत्र का समापन कर रही है। खतौली मिल 12 मई को सत्र का समापन करेगी। रोहाना और मोरना 15 मई को पेराई सत्र को समाप्त कर देंगे। सबसे आखिरी तक इस वर्ष भी मंसूरपुर मिल ही चलेगी। इसके सत्र का समापन 20 मई को होगा। गत वर्ष मंसूरपुर चीनी मिल प्रदेश में सबसे आखिर तक चली थी। गन्ना अधिक होने के कारण 20 जून तक गन्ने की पेराई हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें