फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंसूरपुर डिस्टलरी और ममता डवलपर्स पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वायु प्रदूषण पर काबू पाने की कवायद के तहत एमडीए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खुले में निर्माण कार्य कराए जाने पर मंसूरपुर डिस्टलरी व शहर स्थित ममता डवलपर्स पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

वायु प्रदूषण से बिगड़ रहे हालात पर काबू पाने के तहत एनसीआर क्षेत्र में कई तरह की पाबंदियां लगाईं गईं हैं, जिनमें फिलहाल किसी भी तरह का निर्माण व अन्य कार्य पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। बिना पर्दे के खुले में निर्माण कार्यों को रोकने के लिए एमडीए द्वारा एक टीम का भी गठन किया गया है। एमडीए द्वारा गठित टीम ने मंसूरपुर स्थित सरशादी लाल डिस्टलरी और शहर के रुड़की रोड स्थित ममता डवलपर्स पर छापा मारा। एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद ने बताया कि दोनों ही प्रतिष्ठानों पर खुले में निर्माण कार्य किया जा रहा था, जिसे पॉलीथिन आदि से कवर भी नहीं किया गया था। इसके चलते वातावरण में काफी धूल उड़ रही थी। एमडीए सचिव ने बताया कि दोनों ही संस्थानों से इस बाबत स्पष्टीकरण तलब करने के साथ-साथ उन पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
मार्गपत्र में गड़बड़ी कर कंडक्टर ने की बड़ी हेराफेरी
मुजफ्फरनगर। रोडवेज के परिचालक मार्गपत्र (वे-बिल) में गड़बड़ी कर बड़ी हेराफेरी की है। एक माह के मार्गपत्रों की जांच में 21 हजार से अधिक की हेराफेरी पकड़ी गई है। एआरएम ने आरोपी परिचालक राकेश कुमार (पंचम) की संविदा समाप्त कर दी है। उसके सभी मार्गपत्रों की जांच कराई जा रही है। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि परिचालक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी तथा उससे सरकारी धन की रिकवरी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

बताया गया है कि आरोपी परिचालक काफी समय से दिल्ली-देहरादून मार्ग पर चल रहा था। ईटीएम (इलेक्ट्रॉनिक्स टिकट मशीन) कम होने के कारण इस बस पर टिकट काटे जाते है। परिचालक दिल्ली से देहरादून का टिकट काटने के बाद मार्गपत्र में उसे दिल्ली से मोहननगर का टिकट दर्शाता था। वे-बिल की जांच के दौरान यह धोखाधड़ी पकड़ी गई। लेखाकार कैलाशचंद, वीएआई राजकुमार तोमर, एसएस अमरीश त्यागी ने जांच की तो एक माह के वे-बिल में 21 हजार से अधिक की धांधली पकड़ी गई है। आरएम मनोज पुंडीर ने इस परिचालक की तमाम पुराने मार्गपत्रों की जांच के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें