फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुकतीर्थ में सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य पहुंचे

विज्ञापन
शुकतीर्थ में स्वामी ओमानंद जी महाराज का आर्शीवाद प्राप्त करते उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
शिक्षा ऋषि को नमन किया
विज्ञापन

मोरना। उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि सोमवार को तीर्थनगरी शुकतीर्थ में स्थित प्राचीन शुकदेव मंदिर में पहुंचे और विधि विधान से पूजा अर्चना की। शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव महाराज की समाधि पर पुष्प चढ़ाकर उनको नमन किया।
विज्ञापन

श्री शुकदेव आश्रम में पहुंचने पर उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि का भाजपा नेता रविंद्र बेनिवाल व सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर वाल्मीकि, कवल सिंह, अमित बेनीवाल ने माल्यार्पण किया। इसके बाद विधि विधान से कथा व्यास राम स्नेही व आचार्य अचल कृष्ण शास्त्री ने पूजन संपन्न कराया। बाद में शुकदेव पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने उन्हें शुकतीर्थ साहित्य प्रसाद देकर आशीर्वाद दिया। इसके बाद कस्बा भोकरहेड़ी में सफाई कर्मचारी संघ के भूपेन्द्र कुमार, प्रेम सिंह, रविंद्र, मुनीराम, योगेश, गोविंद, मनोज, बंटी, अभिषेक, ओमबीर, महक सिंह, विपुल, सतीश ने उनका स्वागत किया। इस दौरान आयोग के सदस्य सदस्य ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के हितों को लेकर ही उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें