फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष ने अध्यक्ष, विनीत ने सचिव की शपथ ली

विज्ञापन
भारत विकास परिषद दायित्व बोध समारोह में मंचासीन अतिथिगण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मेन शाखा का दायित्व बोध समारोह संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर मनीष गर्ग, सचिव विनीत गुप्ता सहित 12 पदाधिकारियों ने शपथ ली।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन कर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के गान के साथ किया गया। शाखा अध्यक्ष अशोक सिंघल ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत कर सम्मान दिया। भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष सेवा नवीन सिंहल ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। शाखा संरक्षक हर्षवर्धन जैन ने कहा कि भारत विकास परिषद संस्कार, सेवा, संपर्क के प्रकल्पों के द्वारा समाजसेवा में बढ़ चढ़कर कार्य करता हैं। जिला समन्वयक शशिकांत मित्तल ने छह सदस्यों को संकल्प दिला कर शाखा में शामिल किया। प्रांतीय महासचिव डॉ आरके सिंह ने सत्र 2022-23 के लिये अध्यक्ष पद पर मनीष गर्ग, सचिव पद पर विनीत गुप्ता, कोषाध्यक्ष नवनीत गुप्ता समेत पूरी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन डॉ रश्मी विनायक ने किया। प्रांतीय मार्गदर्शक रामकुमार तायल, सुरेंद्र अग्रवाल, सुभाष चन्द्र गुप्ता, परमकीर्ती शरण अग्रवाल, प्रांतीय चैयरमैन कमल गोयल, अलका सिंह, अमित तायल, नीरज अग्रवाल, राजीव गर्ग, डॉ अमित वर्मा, शिशुकांत गर्ग, जिला सह समन्वयक अतिन संगल, विष्णु स्वरूप अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में प्रांतीय व जिले के दायित्वधारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें