फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पद के लिए जोड़ तोड़ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए जोड़ तोड़ शुरू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए क्षेत्र में जोड़ तोड़ शुरू हो गयी है। अध्यक्ष पद के भावी उम्मीदवार कई कई लाख में बीडीसी सदस्यों की खरीद फरोख्त में लगे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार बीडीसी सदस्य की कीमत चार लाख तक पहुंच चुकी है। प्रमुख पद का चुनाव लड़ने वालों ने बीडीसी की खरीद फरोख्त कर उनके प्रमाण पत्र कब्जे में लेने शुरू कर दिए हैं।
पुरकाजी ब्लॉक प्रमुख पद महिला एससी जाति के लिए आरक्षित है, जिसके लिए फिलहाल दो दावेदार मैदान में हैं। ब्लॉक क्षेत्र में कुल 77 बीडीसी हैं। जिन्हें अपने पक्ष में वोट देने के लिए ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी लामबंदी शुरू कर उनकी खरीद फरोख्त में लग गए हैं। सूत्रों के अनुसार हाल यह है कि बीडीसी सदस्यों को तीन लाख से शुरू हुई कीमत चार लाख रुपये प्रति सदस्य तक पहुंच गई है। इतना ही नहीं प्रत्याशियों द्वारा उनके लिए अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

जानकारी मिली है रविवार व सोमवार को क्षेत्र में पूरे दिन ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशियों के समर्थकों ने बीडीसी से संपर्क कर उन्हें तय हुई नगदी भेंटकर उनके प्रमाण पत्र अपने कब्जे में ले लिए। उधर, वोट का रेट बढ़ जाने से पहले सौदेबाजी कर अपनी कीमत ले चुके कुछ बीडीसी सदस्य प्रत्याशियों से और नगदी देने की मांग कर रहे हैं। प्रत्याशी उनकी मान मनोव्वल कर उन्हें मनाने में लगे हुए हैं। अब चुनाव एक माह पीछे हट गए हैं। जिसे लेकर भी प्रत्याशियों के चेहरों पर चिंता की लकीरें बन गई हैं।
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य ने लाखों रुपये गुरुद्वारे में दिए
पुरकाजी। खादर क्षेत्र के एक बीडीसी सदस्य को वोट देने के लिए एक ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार ने करीब ढाई लाख रुपये की नगदी दी थी। जो राशि बीडीसी सदस्य ने गुरुद्वारे में दान दे दी। सूत्रों के अनुसार बीडीसी सदस्य ने चुनाव जीतने के बाद ही वोट देने के नाम पर मिलने वाली राशि को गुरुद्वारे में देने की घोषणा कर रखी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें