फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेइज्जती हो रही हिंदुओं के सामने...गर्दन कलम कर दूंगा, मुस्लिम युवती ने बीयर खरीदी तो शख्स ने दी धमकी

Mon, 12 Jun 2023 03:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक मुस्लिम युवती को शराब के ठेके से बीयर खरीदना महंगा पड़ गया। यहां एक शख्स ने युवती की वीडियो बनाते हुए उसे सिर कलम करने की धमकी दे डाली। पढ़ें पूरी खबर।
विज्ञापन
युवती को दी सिर कलम करने की धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स मुस्लिम युवती को बीयर खरीदने पर सिर कलम करने की धमकी दे रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले में कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया है

विज्ञापन


वीडियो में एक शख्स बुर्का पहने युवती व उसकी सहेली को शराब के ठेके से बीयर खरीदने पर धमकाता नजर आ रहा है। वह कह रहा है कि कुछ बात तो पता चले कि क्या मजबूरी है। युवती कह रही है कि कोई मजबूरी नहीं है बीयर ही तो ली है। 

इस पर शख्स कह रहा है कि तुम्हें सही नजर आ रहा है कि बीयर ही तो है, युवती कह रही है कि चलो अब नहीं खरीदेंगे, फरीदा कर लेगी, ऐसे पहरा न लगाओ।

शख्स कह रहा है कि मैं पहरा नहीं लगा रहा, मैं सब जानता हूं,मुसलमानों की हिंदुओं के सामने बेइज्जती हो रही है। दोनों को मार दूंगा, चाहे जेल जाना पड़े मुझे,पांच सात केस हैं मुझ पर, छह बार जेल जा चुका हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। वहीं पुलिस मामले से बचती नजर आई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें