फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पुल पर टेंपो के ब्रेक फेल, कई वाहनों में मारी टक्कर

विज्ञापन
खतौली में जानसठ मार्ग रेलवे ओवब्रिज पर जाम में फंसे वाहन
विज्ञापन
हादसे में कई लोग घायल, दो लोगों ने थाने में दी तहरीर
विज्ञापन

अन्य वाहनों से टकराकर रूका टेंपो, मची अफरा-तफरी
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। जानसठ रोड पुल पर रविवार सुबह एक सवारियों से भरे एक टेंपो के ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित टेंपो ने कई वाहनों में टक्कर मारी। हादसे में कुछ लोग घायल हो गए। अफरा-तफरी मच गई। टेंपो अन्य वाहनों से टकराकर रूक किया। दो लोगों ने इस मामले की तहरीर कोतवाली में दी।
कोतवाली पहुंचे गांव गालिबपुर निवासी बाइक सवार नवाबुद्दीन और उसके आसिफ इस हादसे के बारे में जानकारी दी। बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे जानसठ रोड पुल के ऊपर हिस्से पर पहुंचने के बाद टेंपों के ब्रेक फेल हो गए। टेंपों अनियंत्रित होकर आगे चल रहे बाइक सवार से टकरा गया। इसके बाद कई वाहनों से टकराने के बाद रूक गया। हादसे में कई लोग चोटिल हो गए। उसे और उसके पुत्र को भी चोट आई।
विज्ञापन

इसके अलावा कोतवाली पहुंचे संभलहेड़ा निवासी शान मोहम्मद ने बताया कि वह शादी में जा रहा था। टेंपो की टक्कर लगन से उसकी स्कार्पियो एक साइड से क्षतिग्रस्त हो गई। शीशे भी टूट गए। तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बताया कि हादसे से काफी देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा।

जानसठ रोड पुल ... यहां जाम रोज की समस्या



खतौली नगर में जानसठ रोड पर रेलवे लाइन पर पुल बना है। यह पुल जाम से छुटकारा दिलाने के लिए बनाया गया था। मगर, वर्तमान में इस पुल पर हर समय लंबा जाम लगा रहता है। हालात यह है कि एक ओर जानसठ तिराहे से लेकर कोतवाली और दूसरी ओर घंटाघर, शुगर मिल गेट तक वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। यहां जाम लगने के कारण पूरे शहर का आवागमन प्रभावित हो जाता है।
विज्ञापन


ई-रिक्शा और कार के बीच में फंस कर महिला घायल
खतौली। गांव बुआड़ा कला निवासी सचिन अपनी पत्नी ललिता के साथ बाइक से जा रहा था। जानसठ रोड पुल के ऊपर पहुंचा तो किसी वाहन को बचाने के प्रयास में ललिता बाइक से गिर गई। महिला ई-रिक्शा और कार के बीच में फंस कर घायल हो गई। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें