फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: दरवाजा अंदर से बंद था..., भीतर झांका तो फंदे से लटका था सलमान! परिजनों के पांव तले खिसकी जमीन

Sat, 21 Jun 2025 03:54 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर की चमन कॉलोनी में युवक सलमान का शव घर में फांसी पर लटका मिला।
विज्ञापन
बंद कमरा - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र की चमन कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मकान के अंदर 35 वर्षीय युवक सलमान का शव फांसी पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया।
विज्ञापन


सलमान मूल रूप से भोपा थाना क्षेत्र के गांव ककराला का रहने वाला था। वर्तमान में वह अपनी पत्नी और एक छोटे बच्चे के साथ चमन कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसे सामान्य आत्महत्या नहीं मानते हुए मामला संदिग्ध बताया है और साजिश की आशंका जताई है। हालांकि अभी तक परिवार की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा है कि घटना की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें