फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुस्लिम जन क्रिकेट पर विवाद, शांतिभंग में आठ का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी। क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में मुस्लिम जन क्रिकेट प्रतियोगिता में एक ही बिरादरी के खिलाड़ियों को लेकर हुए विरोध के चलते पुलिस प्रशासन ने रोक लगा दी है। थाने में आयोजकों के दो गुटों में विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया। मैदान में पहुंची टीमें उद्घाटन का इंतजार करती रह गई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के प्रचार पोस्टर में केवल मुस्लिम जाट बिरादरी के खिलाड़ियों के खेले जाने की शर्त लिखी हुई थी। आयोजकों के दूसरे गुट ने इस प्रतियोगिता में अन्य बिरादरी के खिलाड़ियों के खेले जाने की बात रखी।
दूसरे गुट ने आयोजन की अनुमति के लिए एसडीएम बुढ़ाना को प्रार्थना पत्र दिया था। विरोध को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों को वार्ता के लिए थाने बुलाया। सुहैल ने प्रतियोगिता में केवल मुस्लिम जाट बिरादरी के खिलाड़ियों के ही खेले जाने की शर्त रखी। जबकि दूसरे गुट के नदीम ने प्रतियोगिता में अन्य सभी जातियों के खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की बात कही।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर दोनों गुटों के बीच कहासुनी के बाद विवाद होने लगा। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने इस मामले आयोजकों के एक गुट से सुहैल, नौशाद, वासिद, सादिक और दूसरे गुट से नदीम, हारून, आशिक अली, मेहताब को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने प्रतियोगिता पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। स्थानीय अभिसूचना इकाई की टीम ने भी आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उधर, प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीमें मैदान पर उद्घाटन का इंतजार करती रह गई। शांति व्यवस्था हेतु मैदान में पुलिसबल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें