फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गरीब लोगों से बैंक खाते खरीदकर साइबर ठगों को बेचने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गरीब लोगों से उनके बैंक खाते खरीदकर विदेश में बैठे साइबर ठगों को बेचने वाले मास्टर माइंड बागपत के बामनौली निवासी अंकित तोमर को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 200 से ज्यादा खाते खरीदकर साइबर ठगों को भेज चुका है। उसकी डायरी से पांच करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का हिसाब किताब मिला है। वह विदेश में बैठे केलविन नाम के साइबर ठग के संपर्क में था।
विज्ञापन

एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि साइबर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बागपत जिले के बामनौली निवासी अंकित तोमर को शामली बाईपास के पास शाहपुर कट से गिरफ्तार किया। उससे 32 बैंक खातों के एटीएम, 26 सिम, पांच फोन, एक पासबुक, दो चेक बुक, एक डायरी, एक बिल बुक, एक स्टांप, उसके दो फर्जी आधार कार्ड, एक वाइफाई, आई-10 कार और 2540 रुपये बरामद हुए हैं।
आरोपी गरीब लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनके बैंक खातों को दस हजार रुपये तक में खरीदता था। वह बताता था कि खातों में आनलाइन गेम से जीते हुए रुपये आएंगे। यदि कोई परेशानी आएगी तो वह जिम्मेदार होगा। वह अपने पास फर्जी बिल बुक भी रखता था। बैंकों के संपर्क में रहता था। वह परिचित लोगों के खाते बैंक में खुलवाता भी था। बचत और चालू खाते को 15 से 30 हजार रुपये, जीएसटी वाले खाते को दस प्रतिशत के हिसाब से बेचता था। इन खातों को वह साइबर ठगों को उपलब्ध कराता था। उसने खरीदे गए खातों को तमिलनाडु, बंगलूरू, चेन्नई, और गुजरात में बैठे साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। खातों की पूरी जानकारी वाली किट कोरियर से भेजी जाती थी।
विज्ञापन

उसका संपर्क विदेश में बैठे कैलविन नाम के ठग से थे, जो उससे खाते खरीदता था। खातों को किसे भेजना था यह भी वही बताता था। दोनों के बीच अन्य लोग भी थे, जो दूसरे राज्यों में बैठे थे। इस लोगों की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी ने मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर के लोगों से लगभग 150 खाते खरीदे थे। पुलिस को आरोपी की एक पर्सनल डायरी भी मिली है, जिसमें पांच करोड़ 38 लाख से अधिक की ठगी का हिसाब लिखा है। इनमें से 79 मामलों में ऑनलाइन शिकायत दर्ज हुई है। इन मामलों में मुकदमे दर्ज हुए या नहीं, केलविन कहां का निवासी है, पुलिस टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सुल्तान सिंह, उप निरीक्षक गौरव चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें