फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: डेंगू के साथ मलेरिया का भी हमला, एक मरीज में संक्रमण की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में डेंगू के बीच अब मलेरिया ने भी दस्तक दे दी है। गांव निर्धना निवासी एक व्यक्ति में मलेरिया की पुष्टि हुई है। मरीज पेशे से वेल्डर है और हैदराबाद में रहकर काम करता था। वहीं काम करने के दौरान उसे बुखार आया था। जांच में मलेरिया की पुष्टि होने के बाद उसका उपचार शुरू कर दिया गया है।
ठंड बढ़ने के साथ मच्छर डंक मार रहे हैं। जनपद में धीरे-धीरे डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुखार पीड़ित 53 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। जबकि मलेरिया के मरीज भी बढ़ रहे हैं। चरथावल क्षेत्र के गांव निर्धना में एक व्यक्ति में मलेरिया की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि गांव निर्धना निवासी व्यक्ति रोजगार के सिलसिले में हैदराबाद गया हुआ था। वहां काम करने के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे बुखार की शिकायत हुई। जनपद लौटने पर निजी पैथोलॉजी लैब की रिपोर्ट में उक्त व्यक्ति को मलेरिया की पुष्टि हुई। बताया कि स्वास्थ्य विभाग कर्मियों को घर पर परिवार के लोगों को जागरूक किया गया है। मरीज का उपचार शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें