फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से निरोगी और सशक्त भारत बनाए : कर्मवीर

विज्ञापन
- लालबाग में नए योग केंद्र के कार्यक्रम में उपस्थित साधक-साधिकाएं।
विज्ञापन
गांधी कॉलोनी के लालबाग में योग केंद्र का शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। योग गुरु स्वामी कर्मवीर ने कहा कि योग से निरोगी और सशक्त भारत बनाए। यज्ञ और योग व्यक्ति को सद्कर्म पर चलने के लिए प्रेरित करता है।
गांधी कालोनी के लालबाग स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में भारतीय योग संस्थान के नए केंद्र का शुभारंभ वेद मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ से हुआ। मुख्य अतिथि योगगुरु स्वामी कर्मवीर ने कहा कि योगाभ्यास, प्राणायाम, ध्यान आदि यौगिक क्रियाएं चित्त की वृत्तियों को नियंत्रित करती है। योग के अनुकूल मन, शरीर और कर्म बनेंगे, तो निश्चित ही जीवन में शांति, उल्लास, सुख और संतोष आयेगा। प्रखर बुद्धि और ब्रह्मचर्य के लिए युवा योग अपनाए।
वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि जिंदगी में सत्य और न्याय चाहते है तो आचरण की पवित्रता पर ध्यान दें। आर्य समाज गांधी कालोनी संयोजक गजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि मनुष्य जीवन बहुमूल्य है। गम्भीर रोगों से बचाव को योग से जुड़े। भारतीय योग संस्थान जिलाध्यक्ष सुभाष चंद गुप्ता ने योग संस्थान के उद्देश्यों और प्रगति की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर योगाचार्य ज्ञान चंद अरोरा, क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव गोयल, क्षेत्रीय मंत्री विनोद शर्मा, सुरेंद्र मुंजाल, सतीश कुमार, महेश सिंह , अजेंद्र सिंह, कुसुम सिंघल, प्रमिला गिरधर, सुनीता सैनी, ममता, अंजू छाबड़ा, कांता देवी आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व यज्ञ के ब्रह्म डीएवी कॉलेज कला विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ महावीर सिंह रहे।
विज्ञापन


शाम को लगेगी महिलाओं की योग कक्षा
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान जिलाध्यक्ष सुभाष चंद गुप्ता ने स्वामी कर्मवीर और आचार्य गुरुदत्त आर्य को योग पुस्तक भेंट की। गजेंद्र राणा ने बताया कि केंद्र प्रमुख पूर्व बैंक प्रबंधक सत्यपाल सिंह को बनाया गया है। प्रात: 6 से 7 बजे तक प्रतिदिन योगाभ्यास कराया जाएगा। हर दिन शाम में 4 से 5 बजे तक योग प्रशिक्षक प्रमिला गिरधर महिलाओं को ध्यान, प्राणायाम और आसन कराएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें