ध्यान योग आश्रम एवं आयुर्वेद शोध संस्थान में तीन दिवसीय योग शिविर का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित ध्यान योग आश्रम एवं आयुर्वेद शोध संस्थान में चल रहे तीन दिवसीय योग शिविर का समापन हो गया। योग साधना अध्यात्म की ओर ले जाएगी और अध्यात्म शांति लाएगा।
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन से आए योगऋषि ब्रह्ममूर्ति योगतीर्थ महाराज ने कहा कि अधिक ज्ञान से अच्छा है कि उसका प्रयोग अधिक करना चाहिए। योग अधिक ज्ञान को नहीं कहता, प्रयोग से अनुभव प्राप्त होता है। आज जीवन का नहीं मृत्यु का विस्तार हो रहा है। अनेक अनावश्यक विषयों पर खोज की जा रही है, जो मृत्यु की ओर ले जा रहे हैं। कहा कि प्रेम बांटों, दूसरों से उसकी अपेक्षा तभी करो, जब बांटना सीख जाओ।
इस दौरानभाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी ने आश्रम में नवनिर्मित औषधालय का लोकार्पण किया। शिविर को मां पूर्णा गिरी मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी गोपाल महाराज, स्वामी ओमदेव महाराज, स्वामी योगव्रत महाराज ने भी संबोधित किया। श्रद्धालुओं को योगाभ्यास भी कराया गया। कार्यक्रम में हरप्रसाद सैनी, आचार्य ओमेंद्र देव, भीमनाथ, प्रोफेसर सतेन्द्र आर्य, सुमनपाल आर्य, सुरजीत सिंह हिसार, विक्रम,विपिन कुमार, आदित्य महाराज, बबलू, वेदपाल, ओमपाल मौजूद रहे।
शुकतीर्थ स्थित ध्यान योग आश्रम एवं आयुर्वेद शोध संस्थान में आयोजित शिविर में बोलते ब्रह्ममूर्ति