फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिमा प्रकरण की जांच कराएगा आयोग

Sun, 05 Mar 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।  राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य राजबीर विश्वकर्मा ने महिमा आत्महत्या प्रकरण की जांच का पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है। विश्वकर्मा ने कहा कि मृतका की मां संजू देवी के प्रार्थना पत्र पर आयोग अपने स्तर से जांच करेगा। 
विज्ञापन


अंकित विहार में शनिवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य राजबीर विश्वकर्मा ने महिमा की मां संजू देवी से घटना की विस्तृत जानकारी ली। भाई अक्षय लखनऊ में बंधक बनाकर उत्पीड़न सहने की बात बताते हुए भावुक हो गया। पिता देव प्रकाश से कैसे मछली पालन केंद्र ललितपुर का भुगतान लूटा, बेटी की मौत के बाद उन्हें आरोपियों ने क्यों कब्जे में रखा आदि के संदर्भ में ब्यौरा जुटाया। संजू देवी के प्रार्थना पत्र पर आयोग संज्ञान लेगा। 

नामजद आरोपियों में किसने ब्लू रिवोल्यूशन कंपनी के सुपरवाइजर देव प्रकाश की पत्नी और बेटी को बेइज्जत कर लूटी रकम वसूलने की धमकी दी, उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ और मुजफ्फरनगर पुलिस की लापरवाही की जांच भी की जाएगी। आयोग केे समक्ष संजू देवी, अक्षय और पिता देव प्रकाश के बयान कराए जाएंगे। 
विज्ञापन


दिनेश विश्वकर्मा, शांता प्रकाश शास्त्री, आनंद प्रकाश, विपिन धीमान, उमेश, संदीप, सुभाष, राजीव मौजूद रहे। उधर, अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की शाहबुदीनपुर रोड स्थित राम दरबार मंदिर में हुई बैठक में आक्रोश जताया कि आरोपी पीड़ित परिवार को धमकी दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें