फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल का कम प्रयोग करें विद्यार्थी

विज्ञापन
महर्षि शुकदेव इंटर कालेज में बोलते एडीएम। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मोबाइल का कम प्रयोग करें विद्यार्थी
विज्ञापन

मोरना। महर्षि शुकदेव इंटर कालेज में एडीएम अमित कुमार ने कहा कि समाज को जागरूक करने में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान करते हुए कहा कि आपके कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मोबाइल फोन का प्रयोग लगातार बढ़ता जा रहा है। मोबाइल के कारण ही दुनिया बहुत निकट आ गई है। हम कुछ ही समय में अपनी बात को दुनिया के किसी भी कोने में पहुंचा सकते हैं। कहीं पर भी बैठकर संवाद कर सकते हैं, परंतु अत्यधिक इस्तेमाल से इसके दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं। हमें किसी भी हालत में इसके गलत इस्तेमाल से बचना होगा। इसी के कारण युवा अपने लक्ष्य से भटक रहे हैं। रात के समय मोबाइल का प्रयोग बिल्कुल न करें, रात का समय पढ़ाई लिखाई का होता है।
विज्ञापन

उन्होंने छात्र छात्राओं को टिप्स देते हुए कहा कि युवाओं को अपना ध्यान पढ़ाई लिखाई पर लगाना चाहिए, ताकि उनका भविष्य बन सकें। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की बात कही है। आज के दौर में बच्चे पर पढ़ाई पर ध्यान दें। नशे का ज्यादा प्रयोग कर रहे हैं। नशा कैसा भी हो, वह सही नहीं है। वहीं, एसपी देहात नेपाल सिंह ने कहा कि अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने वाला है, जो भी फैसला आए उसका स्वागत करें। फैसला आने तक सभी बच्चे मोबाइल का प्रयोग न करें, न ही सोशल मीडिया पर कोई भड़काऊ पोस्ट डालें। पुलिस व मीडिया सेल को सभी सोशल मीडिया से जोड़ा गया है, अगर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, तो सभी बच्चे फैसला आने तक मोबाइल का प्रयोग न करें। इस मौके थाना प्रभारी भोपा एमएस गिल, चौकी इंचार्ज मोरना लेखराज सिंह, प्रधान पति मोरना, शहजाद, अमली खां, संजय, रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें