मुजफ्फरनगर। मतदान के बाद प्रत्याशियों के धड़कने बढ़ रही हैं। मीरापुर विधानसभा के महाराजनगर ने 87.48 प्रतिशत मतदान कर रिकॉर्ड बनाया है। खादर क्षेत्र के इस मजरे ने खूब मतदान किया। सदर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की चाल बेहद ढीली रही, जिस कारण प्रत्याशियों का गणित बिगड़ रहा है।
मीरापुर विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक महाराजनगर मजरा के कमरा नंबर दो में 647 मतदाताओं में से 566 ने मतदान किया। पुरुषों ने 304 और महिलाओं ने 262 वोट डाले। मीरापुर विधानसभा के जूनियर हाईस्कूल जीवनपुरी उर्फ उजियाली कला में 85.08 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 630 मतदाताओं में से 536 ने मतदान किया। पुरुषों ने 287 और महिलाओं ने 249 वोट डाले।
मीरापुर विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय कमरा नंबर एक जलालपुर नीला में 85.84 प्रतिशत मतदान हुआ। 826 मतदाताओं में से 709 ने मतदान किया। पुरुषों ने 267 और महिलाओं ने 342 वोट डाले। खतौली विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पमनावली कमरा नंबर दो में 86.25 प्रतिशत मतदान हुआ। 611 मतदाताओं में से 527 ने मतदान किया। पुरुषों ने 289 और महिलाओं ने 238 वोट डाले।
चरथावल विधानसभा क्षेत्र के स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज बघरा कमरा नंबर चार में जिले का सबसे कम 29.94 प्रतिशत मतदान हुआ। इस क्षेत्र के मतदाता बघरा से बाहर गए हुए थे और मतदान के दिन वापस नहीं लौटे। बुढ़ाना विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर मॉडन कमरा नंबर दो में सिर्फ 43.43 प्रतिशत मतदान हुआ।
जिले के इन गांव के लोगों ने उत्साह से मनाया लोकतंत्र का उत्सव
बूथ प्रतिशत
प्राथमिक विद्यालय-एक कमरा नंबर दो महाराजनगर 87.48
प्राथमिक विद्यालय पमनवाली कमरा नंबर दो खतौली 86.25
प्राथमिक विद्यालय कमरा नंबर एक जलालपुर नीला 85.84
जूनियर हाईस्कूल जीवनपुरी 85.08
उच्च प्राथमिक विद्यालय भमेला कमरा नंबर एक 84.59
प्राथमिक विद्यालय कमरा नंबर एक दाहखेड़ी खतौली 84.81
प्राथमिक विद्यालय भायंगी दक्षिणी भाग खतौली 84.16
बूथ सजे, खूब जाया, फिर भी पीछे रह गए इन गांवों के मतदाता
बूथ प्रतिशत
स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज बघरा कमरा नंबर चार 29.94
प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर मॉडन कमरा नंबेर दो 43.43
प्राथमिक विद्यालय गोयला अतिरिक्त कक्ष बुढ़ाना 43.36
मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज कमरा सदर 44.73
सरस्वती शिशु मंदिर बसंत विहार सदर 44.70
चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज सिविल लाइन दक्षिणी 45.80