फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी में भाकियू की महापंचायत आज होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी में भाकियू की महापंचायत आज होगी
विज्ञापन

सिसौली (मुजफ्फरनगर)। किसान भवन में बृहस्पतिवार देर रात हुई किसानों की पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में महापंचायत करने की घोषणा की है। कहा कि अब किसान रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि गाजीपुर बॉर्डर पर किसी भी किसान के साथ कोई घटना होती है तो इसके बाद के हालात की जिम्मेदार केंद्र और राज्य सरकार होगी।
सिसौली में बृहस्पतिवार देर रात नौ बजे फिर से आपात पंचायत बुलाई गई। भारी संख्या में क्षेत्र के किसान एकत्र हुए। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हम शांति से गाजीपुर बॉर्डर से धरना उठा रहे थे, मगर क्षेत्रीय विधायक के समर्थकों ने आकर किसानों से अभद्रता की, जिससे राकेश टिकैत भी आहत हुए। सरकार ने साजिश रच कर किसानों पर आरोप लगाए हैं। लाल किले पर जो हुआ ऐसी घिनौनी हरकत हम नहीं कर सकते। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषी को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गाजीपुर बॉर्डर से धरना नहीं उठेगा, यदि किसी भी किसान या कार्यकर्ता के साथ कोई घटना घटी तो माहौल खराब होगा, जिसकी जिम्मेदारी केंद्र और प्रदेश सरकार की होगी। उन्होंने ये भी कहा कि मुकदमे दर्ज हुए हैं, पहले जांच होगी, तब ही गिरफ्तारी होगी। भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि शुक्रवार सुबह 11 बजे मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में किसानों की महापंचायत होगी। अब किसानों को शक्ति प्रदर्शन से कोई रोक नहीं पाएगा। इस दौरान रालोद के पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि किसानों की इस लड़ाई में रालोद भी उनके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन अलर्ट
मुजफ्फरनगर। भाकियू द्वारा शुक्रवार को जीआईसी के मैदान में महापंचायत करने की घोषणा किए जाने से पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने को पुलिस अलर्ट है। कानून व्यवस्था को खराब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें