-खाप चौधरी और जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में होंगे शामिल
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिसौली। जाट आरक्षण और सामाजिक मुद्दों को लेकर कस्बे में रविवार को महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। जनपद जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समाज सुधार के प्रस्ताव पारित होंगे। विभिन्न खापों के चौधरी और जाट समाज के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया।
शनिवार को संगठन की कार्यकारिणी ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया। डीएवी इंटर कॉलेज के पीछे मैदान में चल रही तैयारियों का निरीक्षण भी किया गया। बालियान ने कहा कि महापंचायत ऐतिहासिक होगी।
रागिनी और देशभक्ति से प्रेरित कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। महापंचायत में कोई भी राजनीतिक बात नहीं होगी। वक्ताओं से अनुरोध किया जाएगा कि केवल समाज हित और आरक्षण पर ही अपना पक्ष रखें। उधर, आयोजकों ने अटाली, चरौली, अलावलपुर माजरा, खेड़ी सूंडियान और सिसौली में भी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान ओमकार अहलावत, जयवीर सिंह, कुलदीप प्रधान, बिट्टू सिखेड़ा, अनुज बालियान, मास्टर यशपाल सिंह, राहुल पवार, सतेंद्र राठी, रमेश तोमर, नरेंद्र, यशपाल सिंह मौजूद रहे।