फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनादि देव की महिमा का गुणगान 

Tue, 10 May 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर महाआरती करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अक्षय तृतीया के अवसर पर महामृत्युंज्य भगवान शिव की आराधना की गई। शिवमूर्ति पर 252 दीपक के साथ महाआरती में प्रभु की महिमा का गुणगान किया गया। काफी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने मंगलकामना की। 
विज्ञापन


भगवान परशुराम की जयंती अक्षय तृतीया पर उनके आराध्य देव भगवान शिव की स्तुति के लिए शिवमूर्ति पर कार्यक्रम का आयोजन किया। महामृत्युंजय सेवा मिशन और शिवसेना समेत कई संगठनों ने सहयोग किया। प्रभु की महाआरती में काफी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।

गणमान्य लोग धर्मलाभ लेने के लिए शामिल हुए। महाआरती का शुभारंभ कांग्रेस नेता सोमांश प्रकाश, पूर्व पालिका अध्यक्ष डॉ सुभाष चंद्र शर्मा, नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, गौरव स्वरुप, कुंवर देवराज पंवार, जनार्धन शर्मा, भीमसेन कंसल, अनिल जिंदल, सुशीला अग्रवाल ने परशुराम के चित्र का अनावरण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।  
विज्ञापन


भक्तों ने प्रभु की महिमा का गुणगान किया। बैंडबाजे की धुन पर मंगलमय वातावरण के बीच मनोकामना मांगी गई। दिनभर शिवमूर्ति पर भक्त दर्शन करने पहुंचते रहे। साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

मिशन के संयोजक पंडित संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम की जयंती अक्षय तृतीया पर भगवान की आराधना अक्षय फलदायी है। प्रभु प्रसन्न होकर सभी कष्ट हर लेते हैं।  ललित मोहन शर्मा, नरेंद्र पंवार, संजय अरोरा, आदित्य आर्य, अंकित अग्रवाल, सुशील शर्मा, आत्माराम गर्ग, डॉ सुरेश सिंघल, जनार्दन मित्तल आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें