फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नईम कुरैशी मुठभेेड़ प्रकरण में मजिस्ट्रेट जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मीरापुर में मुठभेड़ में मारे गए खालापार निवासी एक लाख के इनामी नईम कुरैशी मुठभेेड़ प्रकरण में मजिस्ट्रेट जांच शुरू हुई है। इस मामले में एसडीएम जानसठ ने जांच शुरू की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जानकारी रखने वाला कोई भी व्यक्ति उनके कार्यालय में बयान दे सकता है।
विज्ञापन

28 सितंबर को मीरापुर क्षेत्र में कुतुबपुर नहर पटरी पर भूम्मा पुलिस चौकी के पास खंडहर के निकट एक लाख के इनामी खालापार निवासी बाइक सवार नईम व उसके साथी के साथ मीरापुर पुलिस की मुठभेड़ हो गई थी, जिसमें इनामी अपराधी मारा गया। उसका साथी भाग गया था। मुठभेड़ में मीरापुर थाने में तैनात दीवान कालूराम हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। डीएम उमेश मिश्रा ने इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे। एसडीएम जानसठ राहुल देव भट्ट ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि उन्होंने जांच शुरू की है। बताया कि उन्होंने 15 अक्तूबर को सूचना जारी की थी कि कोई भी व्यक्ति घटना के बारे में उनके कार्यालय में अपने बयान एक सप्ताह में दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें