गांधी कालोनी के मैजिक डांस एकेडमी में सम्मानित हुए दिव्यांग विजेता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
कटरा में मैजिक डांस एकेडमी के दिव्यांगों ने मचाया धमाल
मुजफ्फरनगर। जम्मू-कश्मीर के कटरा में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में गांधी कॉलोनी स्थित मैजिक डांस एकेडमी के दिव्यांग कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन कर धमाल मचाया। कई प्रदेशों व जनपद से पहुंचे दिव्यांग प्रतिभागियों के बीच मैजिक डांस एकेडमी की सदस्या सीमा बंसल, श्रवण कटारिया, सीमा रानी व प्राची ने प्रतिभाग कर जबरदस्त डांस का प्रदर्शन किया। शानदार प्रदर्शन के चलते जम्मू-कटरा की सक्षम सामाजिक संस्था, मुस्कान चेरिटेबल ट्रस्ट व श्रीवैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने संयुक्त रूप से चारों दिव्यांग कलाकारों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। बुधवार को जनपद में लौटने पर गांधी कॉलोनी में स्थित डांस एकेडमी पर चारों कलाकारों का स्वागत किया गया।
महिला चिकित्सालय को मिला लक्ष्य सर्टिफिकेट
मुजफ्फरनगर। जिला महिला चिकित्सालय को गुणवत्ता कार्य के लिए भारत सरकार की ओर से लक्ष्य सर्टिफिकेट मिला है। सीएमएस डॉ अमिता गर्ग ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अपर सचिव एवं मिशन निदेशक मनोज झालानी की ओर से जिला महिला चिकित्सालय को लक्ष्य सर्टिफिकेट जारी किया गया है।