फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारुल उलूम में फारसी विषय के उस्ताद मौलाना कासिम मेरठी का इंतकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम में फारसी विषय के उस्ताद मौलाना कासिम मेरठी का उपचार के दौरान इंतकाल हो गया। वह पिछले कई दिनों से आक्सीजन स्तर कम होने के चलते सहारनपुर के शेखुल हिंद मेडिकल कालेज में भर्ती थे। वहीं, दारुल उलूम के ही उस्ताद मौलाना मुफ्ती अमीन गुजराती की पत्नी की भी लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई।
विज्ञापन

दारुल उलूम में फारसी विभाग के उस्ताद मौलाना कासिम मेरठी (40) को ऑक्सीजन स्तर लगातार कम होने के चलते दो दिन पूर्व कोविड रिलीफ फोर्स के संरक्षक मौलाना मेहंदी हसन एनी कासमी की मदद से सहारनपुर के शेखुल हिंद मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। मंगलवार की दोपहर उनकी तबीयत बिगड़ गई और इसी के चलते उनकी मौत हो गई। मौलाना कासिम करीब चार वर्ष पूर्व दारुल उलूम में फारसी के उस्ताद के पद पर नियुक्त किए गए थे। वहीं, दारुल उलूम के उस्ताद मौलाना मुफ्ती अमीन गुजराती की पत्नी का भी लंबी बीमारी के बाद इंतकाल हो गया। मुफ्ती अमीन नगर के मोहल्ला किला में रहते है। दारुल उलूम के कार्यवाहक मोहतमिम कारी मोहम्मद उस्मान मंसूरपुरी, नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिद मद्रासी, दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी, मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर, मौलाना मुफ्ती असद कासमी आदि ने दोनों मौतों पर गहरे दुख का इजहार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें