फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मदरसा के शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में मदरसा शिक्षक की मौत
विज्ञापन

ककरौली। दो बाइकों की भिड़ंत में मदरसा के शिक्षक की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शिक्षक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव जटवाड़ा निवासी 35 वर्षीय अमीर आलम पुत्र सैदा ककरौली के मदरसा में बच्चों को पढ़ाता था। बुधवार को मदरसा से अमीर आलम बच्चों को पढ़ाकर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। गांव खाईखेड़ा में सामने से आ रही बाइक से शिक्षक की बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने अमीर आलम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में शिक्षक को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में शिक्षक की मौत हो गई। शिक्षक की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई उस्मान ने अज्ञात बाइक सवार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें