जानसठ में मदरसा में नगर पंचायत द्वारा खोदा गया नाला।
- फोटो : KHATAULI
मदरसे में नाले की खोदाई का काम शुरू कराया
जानसठ। मोहल्ला गंज स्थित मदरसा तालीम-उल कुरान में प्रशासन व नगर पंचायत प्रशासन द्वारा कब्जामुक्त कराई गई जमीन में नाले की खोदाई का काम शुरू करा दिया गया है।
मदरसा में नाले की जमीन पर कब्जा कर अतिक्रमण किया हुआ था, जिसको नगर पंचायत व प्रशासन द्वारा अतिक्रमण को ध्वस्त कर जमीन खाली कराई गई थी। खाली कराई गई जमीन पर नगर पंचायत द्वारा टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया। मंगलवार को नगर पंचायत के ठेकेदार ने खोदाई का कार्य शुरू कर दिया। एक माह पूर्व नाले की जमीन से कब्जा हटाने के बाद से ही सुरक्षा को लेकर पीएसी बल तैनात हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना ने बताया कि मदरसा के कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर नाला बनवाने के लिए बोर्ड की बैठक बुलाकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कराया गया था, जिसमें 7 फीट का नाला व 10 फुट की दोनों ओर सड़क का निर्माण किया जाना है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार द्वारा कार्य शुरू करा दिया गया है।