फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे के प्रधानाचार्य के साथ मारपीट, अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
मदरसे के प्रधानाचार्य के साथ मारपीट, अभद्रता
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। मदरसे के प्रधानाचार्य के साथ मारपीट की घटना से दूसरे वर्ग के लोगों में रोष व्याप्त है। मारपीट के बाद थाने पहुंचे लोगों ने दरोगा पर अभद्रता और डंडे से मारपीट करने के आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। पीड़ित मदरसे के प्रधानाचार्य ने नामजद तहरीर देकर दरोगा के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी ने इस मामले को आला अधिकारियों को अवगत कराते हुए पीड़ित को सोमवार तक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ककरौली गांव स्थित मदरसा इस्लामिया शिराजूल उलूम के प्रधानाचार्य मुफ्ती नवेद आलम पुत्र असद ने बताया कि शनिवार की सुबह बेहड़ा सादात पेट्रोल पंप से बाइक में तेल डलवाकर ककरौली लौट रहे थे। बेहड़ा सादात चौराहे पर पुलिस द्वारा वाहनों चेकिंग की जा रही थी। आरोप है कि दरोगा ने पीछे से आकर गालीगलौज करते हुए मारपीट की। मारपीट में कुर्ते की जेब में रखा मोबाइल भी टूट गया। आरोप है कि परिचय देने पर भी दरोगा ने अभद्र व्यवहार किया। इस घटना को लेकर शनिवार शाम गांव प्रधान प्रकाशवीर, प्रधान बबलू , शाहनजर हसन, इसरार, शकील अहमद, वसीम, आदि लोगों के साथ मुफ्ती नवेद आलम ने ककरौली थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी को मामले से अवगत कराते हुए न्याय की गुहार लगाते हुए दरोगा को लाइन हाजिर करने की मांग की। थाना प्रभारी ने इस मामले में ठोस कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें