फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने 24 लोगों के सैंपल जांच को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम ने 24 लोगों के सैंपल जांच को भेजे
विज्ञापन

मंसूरपुर। गांव अभीपुरा में शनिवार को एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोराना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को पीड़ित के परिवार तथा उसके संपर्क में आए अन्य लोगों के सैंपल लेकर जांच को मेरठ भेजे। बता दें कि गांव अभीपुरा का एक 64 वर्षीय बुजुर्ग शनिवार को इलाज कराने के लिए सुभारती मेडिकल कालेज मेरठ गया था। वहां उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। रविवार को स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर सतवीर सिंह, संजीव कुमार, धर्म सिंह की टीम गांव में पहुंची और वहां उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्यों तथा उसके संपर्क में अन्य कुल 24 लोगों के सैंपल लेकर मेरठ जांच के लिए भेजे। परिवार के सदस्यों को घर में क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें