नवमी पर्व पर वैष्णो देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
रामनवमी पर कन्याओं को जिमाया
मुजफ्फरनगर। रामनवमी का त्योहार बुधवार को जनपद में हर्षोल्लास से मनाया गया। घरों में पूजा-अर्चना के बाद कन्याओं को जिमाकर नवरात्र व्रतों का विधि-विधान से परायण किया गया।
ग्रीष्मकालीन नवरात्र व्रत रखते हुए सभी घरों में नौ दिन माता के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हुए व्रत रखे गए। बुधवार को नवरात्र के अंतिम दिन रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। घरों में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने के बाद माता को भोग लगाकर कन्याओं को भोजन जिमाकर उन्हें उपहार भेंट किए गए। इसके बाद सभी घरों में माता से परिवार की खुशहाली की मन्नतें मांगकर नवरात्र व्रतों का विधि-विधान से परायण कर दिया गया। उधर, लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण का प्रभाव इस बार नवरात्र और रामनवमी पर भी पड़ा। इस बार लोगों ने अपने घर की नन्हीं बच्चियों को भोजन जिमाने के लिए दूसरे घरों में भेजने से पूरी तरह परहेज किया। वहीं, अपने यहां भी केवल उन्हीं घरों से कन्याओं को बुलाया गया, जहां कोई भी व्यक्ति बीमार न हो। इसके चलते हर बार नौ या अधिक कन्याएं जिमाने वाले परिवारों ने भोजन गोमाताओं को खिलाया।