फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के भाई ने बनाए फर्जी पहचान-पत्र  

Thu, 15 Dec 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाने के एवज में सपा नेता के भाई ने ग्रामीणों से ठगी कर ली। इसके लिए आरोपी ने ग्रामीणों के श्रम विभाग के फर्जी पहचान-पत्र तक बना दिए। योजना का लाभ न मिलने पर ग्रामीणों ने विभाग में दस्तक दी तो सच्चाई जानकर होश उड़ गए। पीड़ितों ने अधिवक्ता के साथ मिलकर डीएम को शिकायत दी। डीएम ने खतौली सीओ को जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं।       
विज्ञापन


शिकायतकर्ता शहजाद के अनुसार खतौली देहात (भूड़) निवासी सपा नेता के भाई ने राजनीतिक रसूख का लाभ उठाकर ग्रामीणों से हजारों रुपयों की ठगी कर ली। आरोपी ने उप्र भवन एवं सन्न निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से साइकिल, बीमा, सोलर लाइट दिलाने के एवज में पहचान-पत्र बनाने का झांसा दिया। आरोपी ने गैंग बनाकर लोगों को बहका-फुसला लिया। पहचान-पत्र की  ऐवज में आरोपी ने पांच हजार रुपये लिए। योजना का लाभ न मिलने पर पीड़ित शहजाद ने श्रम विभाग में जानकारी की तो होश उड़ गए।

आरोपी ने फर्जी कार्ड बनाकर दिया था। शहजाद के अनुसार आरोपी ने अपने गैंग के साथ मिलकर सैकड़ों ग्रामीणों से लाखों रुपये ठग लिए हैं। आरोपी ने श्रम विभाग की फर्जी मुहर और अधिकारियों के भी जाली हस्ताक्षर किए हैं। इन्होंने ट्रक चालक, नल मिस्त्री को भी श्रम विभाग में मजदूर बना दिया है। पीड़ितों ने एकत्र होकर अधिवक्ता के माध्यम से डीएम को शिकायत दी। इस पर डीएम दिनेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेकर सीओ खतौली को जांच सौंपी है। बुधवार को अधिवक्ताओं और ग्रामीणों ने सीओ से मिलकर आरोपी व उसके गैंग के विरुद्ध जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें