फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालीथिन का प्रयोग नहीं करने को किया जागरूक

विज्ञापन
पॉलीथीन जागरुकता रैली निकालते शारदेन स्कूल की छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने के लिए किया जागरूक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शारदेन स्कूल के छात्रों ने नगर भ्रमण कर नागरिकों को पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया। शनिवार को शारदेन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने दुकानदारों के पास जाकर उनसे पॉलिथीन का प्रयोग न करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया की वे अपने भारत देश को स्वच्छ रखने का संदेश लोगों में बांट रहे हैं। पॉलिथीन नालियों में फंसकर जलनिकासी को अवरुद्ध कर देती हैं। गंदा पानी घरों और सड़कों पर फैल जाता है, जिससे बीमारियां उत्पन्न होती हैं। स्वच्छ देश से ही स्वच्छ भारत का निर्माण होगा और स्वच्छ जीवन और खुशहाली आएगी। इस दौरान आफिया, खुशबू, अभि बेनीवाल, नबिया, अंश अग्रवाल आदि शामिल रहे। दुकानदारों ने छात्रों को कपड़े के बने थैलों का प्रयोग करने का आश्वासन दिया। ईको क्लब की अध्यापिका प्रियंका सैनी ने कहा कि हम गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करेंगे। स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया हमारा एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा।
कौशल विकास प्रदर्शनी का किया आयोजन
मुजफ्फरनगर। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में आयोजित कौशल विकास प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित किए। कार्यक्रम में प्रमुख राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल का अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ वंदेमातरम से हुआ। प्रबंध समिति के सदस्यों ने मंत्री को अभिनंदन पत्र भेंट किया। इस अवसर पर उन्होंने आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस व स्टेम का उद्घाटन किया। छात्र-छात्राओं ने गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अध्यक्ष मिलिंद अग्रवाल, प्रबंधक विनोद संगल, महेशचंद गर्ग, प्रधानाचार्य आजादवीर, डा. अशोक कुमार, अरुण खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें