फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर युवाओं ने मतदान के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के शिक्षा विभाग में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों ने घर-घर जाकर लोगों को मतदान करने के लिये जागरूक किया। लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल ने मतदाताओं को उनके वोट के अधिकार के बारे में बताया। उनसे वोट का प्रयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आपका एक वोट एक अच्छी सरकार बना सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि यदि वह अनुशासन में रहेंगे और स्वच्छता का ध्यान रखेंगे तभी एक स्वस्थ व सभ्य समाज की स्थापना की जा सकती है, जिसके लिए विद्यार्थियों का योगदान महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि देश व समाज को मजबूत बनाने के लिए लोगों को अपने मत का सही प्रयोग करना चाहिए।
डीन एकेडमिक डॉ. विनीत कुमार शर्मा ने मतदान का महत्व बताते हुए कहा कि मतदान करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है, जिसका प्रयोग हमें बहुत सोच समझ कर करना चाहिए। हमारा एक-एक वोट देश के लिए बहुत कीमती है। प्रवक्ता भानु प्रताप वर्मा, जगमेहर गौतम, संदीप राठी, टीना अग्रवाल, गौरव रघुवंशी का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें