फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदन मोहन मालवीय को किया गया याद

विज्ञापन
मालवीय की मूर्ति पर मार्ल्यापण करते बाह्मण समाज के लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। देश के प्रमुख शिक्षाविद् मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया। शहर में कई स्थानों पर मालवीय जयंती पर कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शहर के मालवीय चौक पहुंचकर काशी विश्वविद्यालय के संस्थापक मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा नेता श्रीभगवान शर्मा, प्रधान सरवट उषा शर्मा ने भी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, सपा नेता राकेश शर्मा ने मालवीय चौक पहुंचकर मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
महामना मालवीय इंटर कॉलेज में हवन हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। मालवीय की मूर्ति पर माल्यार्पण हुआ। विद्यालय के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें