फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम लुहारी खुर्द में ढहा दिया मकान

Mon, 01 May 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लुहारी गांव में दबंगों द्वारा ध्वस्त किया गया मजदूर का मकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चरथावल।  लुहारी खुर्द गांव में जरूरतमंद पर परिवार पर जमकर कहर बरपाया गया। किशोरी को बंधक बनाकर मकान पर कब्जा लेने के लिए दिन में सरेआम उसे ध्वस्त कर दिया गया। आरोपियों की करतूत से पीड़ित परिजनों में आक्रोश है। एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है।      
विज्ञापन


लुहारी खुर्द गांव में आरिफ आइसक्रीम विक्रेता है। उसका मकान को लेकर शमशाद पक्ष से विवाद चल रहा है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के आरोपियों ने उसके मकान पर धावा बोल दिया। घर पर मौजूद उसकी पत्नी और किशोरी के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। आरोप है कि आरोपियों ने किशोरी को घसीटकर एक कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद हमलावरों ने मकान के आंगन और की कमरे की दीवारें तोड़नी शुरू कर दी। 

आरोपियों ने हथोड़ों से आनन-फानन में मकान का लेंटर गिरा दिया। महिला ने देवबंद रहने वाले परिजन को खबर दी। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। आरोप है कि थाना पुलिस और डायल 100 काफी देर बाद मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी मकान को ध्वस्त कर फरार हो गए थे। गुस्साए परिजनों ने मौके पर पहुंची पुलिस को खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर शांत किया। घायल मां और बेटी को महिला पुलिसकर्मियों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया। आरिफ की पत्नी ने सीएचसी में पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने मकान पर कब्जा दिलाने के लिए आरोपी पक्ष से साज कर रखी है। पांच दिन पूर्व भी दधेडू चौकी पुलिस ने रात के वक्त उनके पति को जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने का प्रयास किया था। उधर, थाना प्रभारी संजीव शर्मा ने बताया कि  मामले में तहरीर मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें