फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल की हुई जीत, थाने के मंदिर में शादी

विज्ञापन
शाहपुर थाने के मंदिर में प्रेम युगल की शादी कराकर आशीर्वाद देते प्रधान और ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शाहपुर। क्षेत्र में रविवार प्रेमी युगल के प्रेम की जीत हो गई। दोनों ने गण्मान्य लोगों व पुलिस की मौजूदगी में थाना परिसर में बने मंदिर में एक दूसरे के गले में वरमाला डाली। इस दौरान सभी ने उन्हें आशीर्वाद दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव पलड़ी निवासी युवती का प्रेम प्रसंग गांव मंडावली खादर निवासी सजातीय युवक से चल रहा था । जिसके चलते कुछ दिनों पूर्व युवक व युवती साथ चले गए थे। परिजनों व ग्रामीणों के प्रयास से दोनों वापस आ गए थे । इसके बाद प्रेमी व प्रेमिका एक साथ रहने की जिद करने लगे। गांव पलड़ी के प्रधान मोनू सैनी व अन्य गणमान्य ग्रामीणों ने युवती के पिता व अन्य परिजनों से प्रेमी व प्रेमिका की शादी कराने की वार्ता की। इसके बाद युवती के परिजनों ने दोनों की शादी कराने की सहमति दे दी। बाद में गांव प्रधान व अन्य ग्रामीणों ने मंडावली खादर निवासी प्रेमी युवक के पिता व अन्य परिजनों से दोनों की शादी कराने के संबंध में बातचीत की। जिस पर प्रेमी युवक के परिजन भी सहमत हो गए।
विज्ञापन

रविवार को प्रेमी व प्रेमिका व उनके परिजन पलड़ी गांव प्रधान मोनू सैनी व मंडावली खादर के प्रधान मनोज कुमार के साथ थाने पहुंचे और प्रेमी युगल की शादी करा दी। परिजनों की रजामंदी से दोनों ने थाना परिसर में बने मंदिर में एक दूसरे के गले में वरमाला डाली। इस दौरान गांव चांदपुर के प्रधान डॉ कुलदीप त्यागी, दिनकरपुर के प्रधान पति जोनू त्यागी, सुंदर सैनी, महेंद्र कश्यप, शिवचरण , भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष बिजेंद्र बालियान आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें