फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों ने नाम प्रज्जवलित किए 21 दीपक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रयत्न महिला शक्ति विंग द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम में शहीदों के नाम 21 दीपक प्रज्वलित किए गए। संस्था के चेयरमैन समर्थ प्रकाश के नेतृत्व में महिला शक्ति विंग की अध्यक्ष साधना मेहता और प्रयत्न संस्था के अध्यक्ष मुकेश अरोरा ने सभी सदस्यों के साथ एक स्वर से संकल्प लिया कि प्रयत्न संस्था निरंतर समाज के उत्थान एवं विकास के लिए कार्य करती रहेगी।
विज्ञापन

गांधी कॉलोनी स्थित एक मंडप में हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। यहां मौजूद 30 से ज्यादा शक्ति सदस्यों ने खेल, डांडिया, सर्वश्रेष्ठ पहनावे के लिए प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। बाद में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संस्था महासचिव असद फारूकी और सचिव डॉ. विवेक कुमार द्वारा सौहार्द का संदेश दिया गया। इस दौरान अरविंद गर्ग, ईशान अग्रवाल, बीना शर्मा, रीना अग्रवाल, सोनिया लूथरा, संतोष शर्मा, डॉ. रिंकू गोयल, रोजी नागयान, रुचि शर्मा, डॉ. विनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें