फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हरिद्वार में हुआ प्यार, यूक्रेन की युवती को ठग प्रेमी फरार, स्कूटी से ढूंढने निकली एलिना

Mon, 29 May 2023 11:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

हरिद्वार घूमेन आई यूक्रेन की युवती को यहां एक युवक से प्यार हो गया। कई माह तक दोनों साथ रहे लेकिन फिर एक दिन प्रेमी युवती को धोखा देकर फरार हो गया। वहीं यूक्रेन की युवती अब स्कूटी पर युवक को तलाशते हुए भोपा क्षेत्र में पहुंची। आरोपी युवक नहीं मिला तो युवती हरिद्वार लौट गई।
 
विज्ञापन
यूक्रेन की युवती एलिना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार घूमने के लिए आई यूक्रेन की युवती को एक युवक से प्यार हो गया। दोनों का प्यार कई महीने तक परवान चढ़ता रहा। आरोप है कि युवक उससे ठगी कर रफूचक्कर हो गया। युवक के बताए पते के आधार पर युवती स्कूटी से बरुकी गांव पहुंच गई, लेकिन युवक नहीं मिला। निराश युवती हरिद्वार लौट गई है।
विज्ञापन


खुद को यूक्रेन निवासी बता रही एलिना कई महीने पहले हरिद्वार घूमने के लिए आई थी। इसी दौरान उसकी हरिद्वार में दुकान चला रहे युवक से मुलाकात हो गई। दोनों में नजदीकियां बढ़ गई। आरोप है कि कुछ दिन बाद युवती की उसकी आईडी और अन्य सामान लेकर हरिद्वार से रफूचक्कर हो गया है। उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। युवती पिछले कई दिनों से उसकी तलाश में इधर-उधर घूम रही है।

यह भी पढ़ें: पुण्यतिथि विशेष:  ईमानदारी की मिसाल थे चौधरी चरण सिंह, निधन के समय खाते में थे मात्र 470 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के मुताबिक युवक अपना गांव बरुकी बताया करता था। उसने गांव का नाम नेट पर सर्च किया। उसी के माध्यम से वह स्कूटी से शनिवार को गांव बरुकी पहुंची। रविवार को विदेशी युवती के आने की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई।

युवती ने दुभाषिए के जरिए पुलिस को अपनी आपबीती बताई। साथ ही उसने प्रेमी का फोटो दिखाकर उसका अता-पता भी जानना चाहा, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पाई। ग्रामीणों ने युवती को बताया कि इस नाम का एक गांव बिजनौर जिले में है। मगर, वह वहां न जाकर युवती हरिद्वार लौट गई।

सिख परिवार ने की मदद
बरूकी गांव जाते वक्त कासमपुरा गांव से थोड़ा आगे युवती की स्कूटी खराब हो गई। स्कूटी खराब होने पर उसने पास के ही एक सिख समुदाय के परिवार से संपर्क किया और उन्हीं के यहां रात बिताने की बात कही। रविवार को परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें