फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीनू पेपर मिल में आग से करोड़ों का नुकसान

विज्ञापन
भोपा रोड स्थित पेपर मिल में कागज में लगी आग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मीनू पेपर मिल में आग से करोड़ों का नुकसान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा रोड स्थित मीनू पेपर मिल में लगी भीषण आग में शाम तक कई लाखों माल जलकर राख हो गया। आग पेपर मिल के रद्दी यार्ड में लगी है। पेपर मिल मालिक अजय कपूर के अनुसार रद्दी यार्ड में करीब 6,500 टन आयातित वेस्ट पेपर रखा हुआ था। रद्दी यार्ड में आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है।
तेज हवा बनी आग बुझाने में बाधक
मुजफ्फरनगर। मीनू पेपर मिल में लगी आग तेज हवाओं के कारण फैलती गई। एफएसओ नरेश कुमार ने बताया कि तेज हवा के चलते आग पर काबू पाने में बाधा आ रही है। पास के जनपदों से गाड़ियां मंगवाईं गईं हैं, जल्द आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने फैक्टरियों में पहुंचकर ली जानकारी
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित मीनू पेपर मिल व जानसठ रोड स्थित सत्यम डेकोर में आग लगने की जानकारी पर राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल मौके पर पहुंचे। राज्यमंत्री ने दोनों फैक्टरियों के मालिकों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने दमकल विभाग के अफसरों से वार्ता कर आग पर जल्द से जल्द काबू पाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें