फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा, भक्ति के साथ मनाया महाशिवरात्रि पर्व

विज्ञापन
शिव चौक पर महाशिवरात्रि पर शिवमूर्ति पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
हर-हर महादेव के जयघोष से शिवालय गूंजे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि पर भगवान आशुतोष का श्रद्धा और उल्लास से जलाभिषेक किया गया। जिले भर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। मंदिरों और शिवालय हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे। शिव मूर्ति पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। कांवड़ियों ने भी गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक किया।
फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया था। शहर के शिव चौक स्थित शिव मूर्ति पर पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। दिनभर यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दोपहर में आरती हुई। गांधी कॉलोनी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, अनंतेश्वर महादेव मंदिर, एसडी मार्केट स्थित शिव मंदिर, प्राचीन बोहरों वाले मंदिर और नई मंडी के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शिव का जलाभिषेक किया। देहात में भी जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा। मंदिरों में श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। कोविड के नियमों का पालन कम हुआ। हालांकि काफी श्रद्धालु मास्क पहन कर अभिषेक करने मंदिरों में पहुंचे। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आते रहे डाक कांवड़िए
मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार को भी हरिद्वार से गंगाजल लेकर डाक कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। बाइक के अलावा डीसीएम आदि पर दिनभर डाक कांवड़िए गंगाजल लेकर आते रहे। सावन मास में कोरोना के कारण कांवड़ और डाक कांवड़ पर पूरी तरह से प्रतिबंध था। इस बार प्रतिबंध नहीं होने के कारण फाल्गुन माह में काफी संख्या में शिव भक्त कांवड़ लेकर और डाक कांवड़ लाए। हरिद्वार और दिल्ली के श्रद्धालु काफी संख्या में डाक कांवड़ लेकर आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें