फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर सवालों को जन्म दे गई दिनदहाड़े लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर सवालों को जन्म दे गई दिनदहाड़े लूट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के भरतिया कॉलोनी में बुधवार को हुई दिनदहाड़े लूट की घटना शहर की पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर गई है। खाकी शहर में एक बाइक पर चार सवार और चेहरे छिपे होने के बावजूद लुटेरों को पहचान नहीं हो पाई, जबकि सराफ पहली नजर में ही दुकान में घुसे युवकों की मंशा भांपते हुए उनसे भिड़ गया।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले सराफ अमरीश गोयल बुधवार दोपहर बेटे व भतीजे के साथ भरतिया कॉलोनी स्थित दुकान पर मौजूद थे। उसी समय एक ही बाइक पर सवार चार लुटेरे दुकान पर पहुंचे और सराफ को गोली मारकर लाखों की लूट को अंजाम देकर सकुुशल शहर के बीचोबीच से निकलकर फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट की यह वारदात शहर क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था की पोल खोलकर रख गई है। जनपद में फिलहाल यातायात माह चल रहा है, जिसके चलते लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने के साथ ही वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। इसके बावजूद नई मंडी जैसे पॉश एरिया में एक ही बाइक पर सवार चार लुटेरे अपने चेहरों को छिपाए सराफ की दुकान में दिनदहाड़े फायरिंग व लूटपाट कर फरार हो गए, लेकिन पुलिस को उनकी भनक तक नहीं लग पाती। यह भी उल्लेखनीय है कि सराफ अमरीश गोयल दुकान में चेहरे छिपाकर घुसे युवकों की मंशा भांपकर उनसे भिड़ गया, लेकिन पुलिस इन बाइक सवारों को पूरे शहर में चेकिंग के बावजूद रोक नहीं पाई।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व पेट्रोल पंप लूट की घटना भी अनसुलझी
मुजफ्फरनगर। ताबड़तोड़ एनकाउंटर के बावजूद नई मंडी थाना क्षेत्र लुटेरों के निशाने पर है। लुटेरे जहां चाहे, वहां घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जिनके लिए सीसीटीवी कैमरे भी कोई मायने नहीं रखते। तीन दिन पूर्व रात करीब 10.30 बजे शहर के भोपा रोड पर पेट्रोल पंप लूट लिया गया, लेकिन लुटेरे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने के बावजूद अब तक चिह्नित तक नहीं किए जा सके हैं। अब दिनदहाडे ज्वैलरी शॉप लूटने की वारदात में भी लुटेरे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं, लेकिन देर रात तक पुलिस उनका सुराग तक नहीं लगा पाई।
विज्ञापन

घटनास्थल पर तीन बदमाशों के फिंगर प्रिंट मिले
मुजफ्फरनगर। भरतिया कॉलोनी में दिनदहाड़े लूट की वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है। एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने बताया कि फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से फिंगरप्रिंट संकलित कराए गए हैं, जिनमें तीन लोगों केे फिंगरप्रिंट भी मिले हैं। इनके अलावा, सर्विलांस व क्राइम ब्रांच टीम को भी सक्रिय किया गया है। जल्द ही लुटेरों को धर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें