फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: लापता अग्निवीर की हरिद्वार में मिली लोकेशन और फुटेज

विज्ञापन
विज्ञापन
- युवक की सकुशल वापसी के लिए पुलिस का उत्तराखंड में डेरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। बिरालसी गांव से लापता अग्निवीर अर्जुन शर्मा की सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन हरिद्वार मिलना बताया जा रहा है। युवक की सकुशल वापसी के लिए चरथावल पुलिस ने वहां डेरा जमा दिया है।
तीन जून को सुबह चार बजे घर से मॉर्निंग वॉक पर निकला अर्जुन 36 घंटे बाद भी वापस नहीं आया। थाना प्रभारी ने 24 घंटे तक ग्रामीणों के साथ जंगलों में तलाश किया, लेकिन सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

युवक के मोबाइल फोन की लोकेशन गांव में आ रही है। पूरे दिन फोन की घंटी बजती रही, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। जांच में यह बात सामने आई कि युवक फोन को गांव में ही छोड़ कर गया है।
इसी कड़ी में बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे युवक की तरफ से राहत वाली खबर आई। युवक ने किसी फोन के जरिए हरिद्वार में होने के सूचना दी। थाना प्रभारी ने वहाँ टीम को रवाना किया। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। एक टीम सुबह वहां भेज दी है।
एसओ ने बताया युवक की सीसीटीवी फुटेज हरिद्वार स्टेशन, हरकी पौड़ी और भीमगोड़ा तक मिली है लेकिन अग्निवीर नहीं मिल पाया। ग्रामीणों से साथ पुलिस तलाश में जुटी है। युवक के जल्द वापस आने की आस है।
विज्ञापन

उधर, युवक के अचानक लापता होने के बाद कई तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस गांव के बाद हरिद्वार के सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल के आधार प जांच पड़ताल के जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें